Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसम्पूर्ण समाधान दिवस पर जमानियॉ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता...

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जमानियॉ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न ,118 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 11 समस्याओं का हुआ निस्तारण।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जमानियॉ में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न ,118 प्रार्थना पत्रों में मौके पर 11 समस्याओं का हुआ निस्तारण।

जमानियॉ ⁄ गाजीपुर– जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियॉ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे ज़मानिया 118 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 11 का निस्तारण किया गया

फ़ोटो – ज़मानिया तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनती  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु साताेें तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 585 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 50 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 113 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया।

तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 02 का निस्तारण किया गया।

तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 112 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 की अध्यक्षता में 95 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मेेंं प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सावजनिक भूमि, तालाब, भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कोई भी व्यक्ति आफिस का चक्कर न काटे तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया जाय।

उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाय शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे।

इस अवसर उपजिलाधिकारी जमानियॉ, तहसीलदार जमानियॉ, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
.

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !