आपदा प्रबंधन चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बचाव के उपयोग नियमों के बारे में दी जानकारी।
ज़मानिया – ब्लाक क्षेत्र के सुहवल गाँव के इंटरकालेज परिसर स्थित सभागार में आज शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन के तत्वावधान में राहत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया।

इस दौरान आपदा मित्रों के द्वारा विभिन्न तरह के बाढ़ से बचाव के उपयोग नियमों के बारे में बताया गया साथ ही लोगों को आपदा के दौरान होने वाली परेशानियों एवं उससे बचने के साथ ही शासन प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राहत के बारे में जानकारी दी गई ।
इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाढ़ से बचाव के सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए गए हैं। आपदा आने पर घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों के सहयोग के लिए प्रशासन तत्पर है। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ से संभावित गांव में राहत चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
राहत चौपाल का मुख्य उद्देश्य आपदाओं से होने वाले नुकसान को रोकना और ग्रामीण स्तर पर आम जनता को बाढ़ के दुष्प्रभाव से बचाना है। इसके अतिरिक्त लोगों को इस बात से अवगत कराना है कि भविष्य में किसी आपदा कि स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए। इस दौरान लोगों ने बाढ के दौरान बिजली,पानी,सुरक्षित मार्गों, खाद्यान्न, नाव आदि को लेकर लोगों ने पहले से तैयारी करने मांग किया। जिसपर डीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रशासन हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर एसडीएम जमानियां हर्षिता तिवारी, डीपीओ दिलीप कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी शिवकुमार रावत,जिला उद्यान अधिकारी डाक्टर शैलेन्द्र दूबे, जिलापूर्ती अधिकारी कुमार निर्मलेन्द्रु , ग्राम प्रधान आशा यादव,गौतम यादव,जलालुद्दीन खान,सचिव शशि प्रकाश,आलोक,दीपक,प्रमोद यादव,जितेन्द्र यादव, शशिकांत यादव,राधेश्याम राय आदि मौजूद रहे।संचालन भगवती प्रसाद तिवारी ने किया।

