आपेरशन दृष्टि व मिशन शक्ति को लेकर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा की अध्यक्षता में थाना परिसर ग्राम प्रधानों संग हुई बैठक।
नंदगंज / गाज़ीपुर- स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार की देर शाम को आपेरशन दृष्टि व मिशन शक्ति को लेकर क्षेत्र के प्रधानों व नवागन्तुक क्षेत्राधिकारी शेखर सेंगर व थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के बीच बैठक हुई।

जिसमें आपसी परिचय के साथ साथ गांवो में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात पर जोर दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये नवागन्तुक क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शेखर सेंगर ने कहा कि गांव में सीसीटीवी कैमरा लगने से आप भी सुरक्षित रहेंगे और किसी भी घटनाओं का आसानी से खुलासा भी हो जायेगा।
सभी ग्रामसभा के ग्राम सचिवालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने प्रधानो से कहा कि गांवो में पुराने विवादो को खत्म किया जाए। इसके लिये कहीं पुलिस की जरूरत हो तो पुलिस हमेशा तत्पर रहेगीं। अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस का कार्य है।इसमें आप सभी का भी सहयोग होना चाहिए।
इस पर ग्रामप्रधानों ने गांव में सीसीटीवी लगवाने की स्वीकृति देते हुए अपनी कुछ समस्याएं रखी। जिसमें मुख्य है कि गांव में सीसीटीवी की सुरक्षा कैसे होगी। इसके निस्तारण हेतु क्षेत्राधिकारी ने गांव के बीट के सिपाहियों को जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया
थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने भी सबसे परिचय के साथ थाना का सरकारी तथा नीजी मोबाइल नम्बर देकर अपराध अंकुश एवं समस्या के निदान हेतु सभी से सहयोग देने की अपील की।
इस मौके पर उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, रामकुमार ओझा, पल्लवी सिंह, ग्राम प्रधान मनोज जायसवाल,विजय यादव, सोनू बिन्द,भूपेंद्र यादव आदि ग्रामप्रधान मौजूद रहें।

