Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ ने गणेश चतुर्थी महोत्सव पर अतिथियों ने की...

ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ ने गणेश चतुर्थी महोत्सव पर अतिथियों ने की आरती

ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ द्वारा गणेश चतुर्थी महोत्सव में अतिथियों ने की आरती

ग्वालियर/मध्य प्रदेश- लोहा व्यवसायी संघ द्वारा गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव का 10 सितंबर से प्रारंभ हो गया है।

फ़ोटो-गनेश चतुर्थी पर आरती करती पूर्व मंत्री माया सिंह

इस अवसर पर लोहा व्यवसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन जी ने इस गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए गणेश जी की मूर्ति मिट्टी की मंगाई गई है प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती का आयोजन किया जा रहा है।

आज के इस आयोजन में शाम की आरती के मुख्य अतिथि माया सिंह जी पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन जी ने की इस अवसर पर माया सिंह जी ने सभी लोहा व्यवसायी संघ के पदाधिकारियों एवम् सदस्यों को गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की इसके अतिरिक्त विभिन्न आयोजन भी इस गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान किये जायेंगे। इसमें हाऊजी गेम, गायन प्रतियोगिता,भजन संध्या, एवम् सांस्कृतिक आयोजन एवम् रंगारंग आयोजन आयोजित किए जायेंगे।

इस आयोजन में महिला मंडल की शिखा कट्ठल, रूचि विजपुरिया ममता रावत,नीलम गुप्ता, अनिता गुप्ता, अल्का गुप्ता सहित अन्य ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कट्ठल सचिव निर्मल जैन सह सचिव अनिल गुप्ता कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल अकेक्षक गोविन्द मंगल एवम् समस्त कार्यकारिणी सदस्य ,राजेंद्र सिजरिया, सुरेश गुप्ता दादा, आशीष बांदिल, संतोष गुप्ता,राजेन्द्र सिजरिया,अशोक गुप्ता ,नरेन्द्र छिरोलया श्री राम सरावगी, विनोद विजपुरिया, ने सभी लोहा व्यवसायी संघ के सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे। इस सम्पूर्ण आयोजन के लिए पूजा अर्चना के लिए धीरज शास्त्री जी द्वारा की जा रही है

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !