एक क्विंटल 56 किग्रा कच्चे मांस के 6 अभ्युक्त गिरफ्तार संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज
जमानियाँ। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुद्धवार की सुबह के करीब 9 बजे बुद्धिपुर से गोवंश मांस के साथ 6 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान उप निरीक्षक रामनेवास मय हमराह उप निरीक्षक कौशलेश कुमार शर्मा, रत्नेश कुमार, राकेश कुमार, नवीन यादव मय सरकारी वाहन सूमो गोल्ड संख्या UP 61G 0404 चालक सुजीत कुमार सिंह देखभाल क्षेत्र व पशु तस्करी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत चेकिंग संदिग्ध वाहन किया जा रहा था।
मुखवीर की सूचना के आधार पर ग्राम बुद्धिपुर मे गोवंश का मांस बिक्री की जा रही। मौके पर पहुचीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया तथा 165 K.g. गौवंशी माँस व अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया।
जहाँ उनसे पूछताछ में अपना नाम रुस्तम कुरैशी पुत्र मुख्तार कुरैशी निवासी बुद्धिपुर कस्बा, सरवर कुरैशी पुत्र मुख्तार कुरैशी निवासी बुद्धिपुर कस्बा, अनवर कुरैशी पुत्र इसरार कुरैशी निवासी बुद्धिपुर कस्बा, जसीम कुरैशी पुत्र स्व0 याशीन कुरैशी निवासी बुद्धिपुर कस्बा, शकील खाँ पुत्र रफीक खाँ निवासी खिदिरपुर अलीनगर, मसीहुद्दीन पुत्र मैनुद्दीन निवासी मथारे बताया।
पुलिस ने अभियुक्त गण के विरुद्ध मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 रामनेवास, उ0नि0 कोशलेश शर्मा, हे0का0 सुजीत सिंह, का0 रत्नेश कुमार, का0 राकेश कुमार, कां0 नवीन यादव, कां0 प्रवीण कुमार, का0 नरसिंह यादव मौजूद रहे।

