कोरोना काल से नगर क्षेत्र के रुके विकास रथ को प्रारम्भ करने को लेकर सभासदगणों ने जिलाधिकारी को सौपा पत्रक
जमानिया- कोरोना काल से नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में थमे विकास रथ को गति प्रदान करने को लेकर जमानियां के भाजपा नेता व प्रतिनिधि सभासद और सदस्य, जिला योजना समिति नरायण दास के नेतृत्व में बुद्धवार को सभासदो ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।

पत्रक में सभासदो ने केंद्रीय 15वा वित्त आयोग को लेकर कई नगर ने पाईप लाईन,कई वार्डो में ख़राब मार्ग, अपूर्ण शमशान घाट, आदि कई बिन्दुओं पर जिलाधिकारी स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गयी है।
श्री दास ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण दो वर्षो से नगर पालिका परिषद जमानिया में विकास कार्य प्रभावित है जबकि राज्य व केंद्र सरकार का सख्त आदेश अथवा योजना है कि विकास तीव्र गति से प्रवाह हो फिर भी टेंडर प्रक्रिया को रोककर रखना शासन की मंशा का अवहेलना होगा।
वही जमानिया के कुछ ठेकेदार राजनीत का चोला पहनकर अपनी मंशा पूर्ति न होने पर विकास को प्रभावित करने के लिए खड़यंत्र रच रहे जिससे जानता का नुकसान हो रहा है।
उक्त मौके पर सभासद सुरेंद्र चौधरी, प्रमोद यादव, बृजेश जायसवाल, उद्धव पांडेय, शाहीद अंसारी, पंकज निगम, शिवबचन यादव, ब्रिजेश यादव, राजेश उर्फ कालिका, विकास जायसवाल, आसिम खां, इम्तियाज अहमद, उमराव यादव, सूरत, आदि लोग थे।

