Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररेवतीपुर में नाबालिग छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म के मामलें फरार चल रहे...

रेवतीपुर में नाबालिग छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म के मामलें फरार चल रहे वांछित दो आरोपितो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रेवतीपुर में नाबालिग छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म के मामलें फरार चल रहे वांछित दो आरोपितो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- रेवतीपुर थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म के मामलें फरार चल रहे वांछित दो आरोपितो को आज गुरूवार की भोर में करीब चार बजे वाहन चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक शहीर सिद्दीकी ने अपने हमराही पुलिस बल के साथ उतरौली नगसर मोड के समीप दबोच लिया।

फ़ोटो- रेवतीपुर  नाबालिग छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म के मामलें  गिरफ्तार अभ्युक्तों  संग पुलिस टीम।

थाने लाकर कडी पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का मेडिकल मुआयना कराने के बाद सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।जिसके बाद उन्हें कडी सुरक्षा में सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।जहां न्यायालय ने लगाए गये आरोपों की गंम्भीरता को देखते हुए दोनों को चौदह दिन ली न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया।

मालूम हो कि बीते सोमवार की रात्रि को‌ कक्षा ग्यारह में‌ पढने वाली नाबालिग छात्रा के भाई का बरच्छा का कार्यक्रम था,इसी सिलसिले वह अपने चाचा के घर से लौट रही थी ,कि गलि में सूनसान देख उसके गाँव के दो युवकों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया।

इस दौरान छात्रा ने उनके चंगुल से बचने के लिए शोर किया तो अपने को‌ पकडे जाने के डर से दोनो धमकी देते हुए फरार हो गये।वहीं अपनी पुत्री को खोजते हुए उसकी‌ शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी पुत्री बदहवाश अवस्था में पडी थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल ले गये

जहां होश आने पर उसने अपने साथ हुए कृत्य की‌ दास्तान परिजनों को बताने के साथ ही आरोपितो के नाम बताएं। जिसके बाद पिता ने थाने पहुंच दोनो युवकों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म आदि का मुकदमा दर्ज कराया। इस सम्बन्ध में‌ थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपितो को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !