Monday, July 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनन्दगंज में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का वाराणसी रेंज के डी.आई.जी ने किया...

नन्दगंज में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का वाराणसी रेंज के डी.आई.जी ने किया उद्घाटन।

नन्दगंज में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष का वाराणसी रेंज के डी.आई.जी ने किया उद्घाटन।

नन्दगंज / गाजीपुर- स्थानीय थाना परिसर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कक्ष व प्याऊ का उद्घाटन वाराणसी रेंज के डी.आई.जी. अखिलेश कुमार चौरसिया ने मंगलवार की शाम नारियल फोड़ कर एवं फीता काटकर किया।

फ़ोटो- फोटो- नंदगंज थाना में बने आधुनिक नवनिर्मित प्रभारी कक्ष का उद्घाटन करते वाराणसी रेंज के डी.आई.जी. अखिलेश कुमार चौरसिया ।

इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों को डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे पता चला कि नन्दगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष कक्ष नहीं होने से आगन्तुकों को काफी दिक्कतें हो रही थी। लेकिन आज क्षेत्र तथा आसपास से आये आप सभी गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से एक अच्छा थानाध्यक्ष कक्ष का निर्माण हुआ है।

इस प्रभारी कक्ष के बन जाने तथा प्याऊ लग जाने से आने वाले फरियादियों को बैठने तथा एक गिलास ठंडा पानी मिल सकेगा। उन्होनें कहा कि पुलिस आप लोगो के सहयोग के लिए है। लेकिन यह भी सत्य है कि बिना आपके सहयोग से पुलिस प्रशासन चल भी नही सकता है। हमारी यही कोशिश रहती है कि जो भी फरियादी थाना पर आए उनकी समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका निराकरण किया जाय।

फ़ोटो- नंदगंज थाना में बने आधुनिक नवनिर्मित प्रभारी कक्ष का उद्घाटन, सम्बोधन, एकत्र गणमान्य व्यक्ति तथा कक्ष बनाने वाले राजगीर का अंगवस्त्रम देकर सम्मानित करते हुए।

इसके साथ ही शासन की मंशा के अनूरुप महिलाओं की समस्या के लिये प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था करके महिलाओं की समस्या सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मी हर समय थाना पर मौजूद रहती है। यही नहीं विशेष अभियान चलाकर महिला पुलिस की एक बीट तैयार की गयी हैं ।

हमें गांव- गांव महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने तथा उनका निवारण भी करे। इससे महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। आप सभी लोगों के जन सहयोग से ही इतना अच्छा आधुनिक कक्ष बना । इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने वहाँ उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच अच्छा सामंजस्य स्थापित करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

फ़ोटो- नवनिर्मित प्रभारी कक्ष में बैठे डीआईजी व कप्तान पत्रकारों से वार्ता करते हुए

कुछ वर्ष पहले गाजीपुर की पहचान एक कुख्यात अपराधियों के रूप में होती थी। लेकिन अब वो अपराधी अपने स्थान पर पहुँच गए हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी कहा कि मोटरसाइकिल चलाते समय अवश्य हेलमेट पहना करें। क्योंकि जितनी भी सड़क दुघर्टनाओं में मौत हुई है, उसमें सभी सिर में चोट लगने के कारण ही हुई है। इस थाना क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष की देन है।

कि दुर्घटना को छोड़कर विगत छह माह में कोई बड़ी वारदात नही हुई है। बता दें कि नंदगंज थाना परिसर में इस नवनिर्मित प्रभारी कक्ष की नींव थानाध्यक्ष निरीक्षक महेन्द्र सिंह डालकर अभी आधा भाग का निर्माण कराया था कि उनका स्थानान्तरण जमानियाँ कोतवाली हो गया। फिर उनकी जगह निरीक्षिका वन्दना सिंह आयी। लेकिन उनका भी डेढ़ माह बाद स्थानान्तरण सैदपुर कोतवाली हो गया।

फिर थानाध्यक्ष बनकर निरीक्षक कमलेश पाल आये और इस कार्य को पूर्ण किया। अंत मे थानाध्यक्ष कक्ष के निर्माण कार्य मे लगे राजगीर मिस्त्रियों को डीआईजी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रविन्द्र कुमार वर्मा ने अनेक मुत्तकों के साथ किया।

इस अवसर पर एसपी नगर, एसपी ग्रामीण, सीओ सीटी सहित भकई क्षेत्राधिकारी तथा कई थानों के थानाध्यक्ष सहित क्षेत्र के अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें। ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !