Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविकास और स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकार को विभागी अधिकारी दे...

विकास और स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकार को विभागी अधिकारी दे रहे है धोखा

विकास और स्वच्छता अभियान के नाम पर ग्राम सभा में सरकार की आँख में धूल झोंकर अधिकारी काट रहे है चाँदी

जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र  विकास खण्ड जमानिया स्थित ग्राम सभा किशुनीपुर के ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी को अपने गाँव की समस्या के सम्बंध में लिखित पत्र देकर की गयी शिकायत।

खण्ड विकास अधिकारी विभाग द्वारा ग्राम सभाओं वर्तमान सरकार  मे स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकार के आँखों मे धूल झोंकर सरकारी धन की लूट किये जाने की खबरें समाचार पत्रों में कई बार प्रकाशित की हुई थी।

लेकिन कुम्भकर्णी निद्रा से रहे अधिकारी अपने आँख पर कमीशन खोरी का लगा चश्मा उतर ही नहीं रहा हैं जिसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश में जंगल राज का साम्राज्य स्थापित हो चुका है इसका खात्मा कैसे होगा।

जानकारी के अनुसार विकास खण्ड जमानिया स्थित ग्राम सभा किशुनीपुर के ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी को अपने गाँव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी गाज़ीपुर को डाक द्वारा लिखित पत्रक दिया गया जिसमें अपने ग्राम सभा ग्राम प्रधान और खण्ड विकास अधिकारी विभाग द्वारा ग्राम सभाओं में कराये विकास कार्य की समीक्षा कर उनके खिलाफ़ कार्यवाही करने की माँग की गई।

उक्त मौके पर जय शंकर पाण्डेय, प्रदीप गुप्ता, महिमा शंकर पाण्डेय,संजीव कुमार पाण्डेय, रामेश्वर पाण्डेय,ओमकार पाण्डेय, सुरेंद्र पाण्डेय,अमित कुमार पाण्डेय , नगेंद्र पांडे आदि लोगो ने कहाँ अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम ग्रामीण धरना पर उतरने को बाध्य होंगे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !