Sunday, July 12, 2026
Homeसम्मानशहीद कमलेश सिंह की मनाई गई 24वीं शहादत दिवस

शहीद कमलेश सिंह की मनाई गई 24वीं शहादत दिवस

गाजीपुर कारगील अमर शहीद कमलेश सिंह सेना मेडल विजेता की 24वीं शहादत दिवस बिरनो थाने के सामने स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि सभा करके धूमधाम से बनाया गया।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजेन्द्र राय जी ने कहा कि गाजीपुर वीरो की धरती रही है। यहां जन्मे वीरो को परमवीर महावीर और वीर व अन्य सैनीक सम्मानो से नवाजा गया है। कारगील मे जहां देश को बलिदान कि आवश्यकता हुई तो गाजीपुर के बीर नौजवानो ने आगे बढकर अपनी कुर्बानी देश के लिए दिया। उनके से ही शहीद कमलेश सिंह एवं प्रमुख नौजवान रहे जिन्होंने कारगील युद्ध मे प्रथम शहादत देकर परिवार सहीत गाजीपुर का नाम रोशन किया। ऐसे वीर पुरूष को हृदय की गहराईयों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता पूर्व राज्यमंत्री सपा नेता डॉ रमाशंकर राजभर ,पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा सुभाष राम जी ने कहा कि शहीद कमलेश सिंह जी ने जो शहादत दिया वह गाजीपुर को देश के स्वर्णिम इतिहास मे अमर कर गया श्री ने कहा कि कमलेश सिंह जी के शहादत ने इस क्षेत्र ही नही वरन देश के युवावों के लिए प्रेरणा का कार्य किया। युवा शहीद से प्रेरणा लेकर भारत को मजबूत करने का कार्य करें।

 

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह वरिष्ठ नेता सकठा मिश्र ,माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री शिवकुमार सिंह , राम शब्द सिंह जी ,जिला महामंत्री भाजपा अवधेश राजभर जी,हिन्दू युवा वाहिनी नि0अध्यक्ष अमित सिंह जी,पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अरविंद सिंह जी,क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी सभा को सम्बोधित किया ।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह , थानाध्यक्ष बिरनो राजेश कुमार सिंह , कुँवर रूपेश सिंह ,प्रमोद राय जी ,ग्राम प्रधान कार्तिक ,विनोद बिन्द , घूरा सिंह ,अभिनय सिंह प्रिंस जी ,राजेश राम ,लोहा सिंह ,प्रमोद सिंह ,अजय सिंह ,प्रदीप श्रीवास्तव ,राजेश बिंद ,कामता सिंह ,ज्ञानेन्द्र सिंह ,अरविंद सिंह सहित सैकड़ों जन उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष भाजपा डॉ मुन्नू राजभर व सभा का संचालन व आभार प्रकट भाजपा नेता योगेश सिंह ने किया ।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !