Sunday, July 12, 2026
Homeसम्मानविदाई समारोह में सबने गले मिलकर खिलाई मिठाई, कहा- याद रहेगा कार्यकाल

विदाई समारोह में सबने गले मिलकर खिलाई मिठाई, कहा- याद रहेगा कार्यकाल

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर महेन्द्र यादव का स्थानांतरण थाना कासिमाबाद हो जाने पर बुद्धवार को पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर व मुंह मीठा कर भव्य स्वागत करते हुए थाना कासिमाबाद के लिए विदा किया।

 


जानकारी के अनुसार इनका कुछ दिन पूर्व ही सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति हुई थी। उक्त अवसर पर कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह ने कहा कि इंस्पेक्टर महेन्द्र यादव का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। इनसे नए जवानों को सीख लेनी चाहिए।
जिस तरह से उन्होंने पुलिसिंग की उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उक्त मौके पर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह, क्राइम स्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी, स्टेशन चौकी पुलिस इंचार्ज सुनील कुमार शर्मा, एसआई आनंद गुप्ता, अमरजीत यादव, प्रवीण चौहान, मुकेश पटेल, व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !