Sunday, July 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनहीं रहे बेवाक लेखनी और कलम के सिपाही वरिष्ठ पत्रकार मोती...

नहीं रहे बेवाक लेखनी और कलम के सिपाही वरिष्ठ पत्रकार मोती यादव

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम गडही निवासी वरिष्ठ पत्रकार मोती यादव (74) का सोमवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे असामयिक निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार मोती यादव की तबियत अचानक खराब हो गई। परिजन वाराणसी ले जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में ही उनका निधन हो गया। अपने सरल स्वभाव व बेवाक लेखनी से अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी व पत्रकारिता जगत के जाने-माने चेहरा थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !