Homeघटना-दुर्घटनाहिंदू लड़की ने इस्लाम अपना कर मुस्लिम युवक से किया निकाह तो... घटना-दुर्घटना हिंदू लड़की ने इस्लाम अपना कर मुस्लिम युवक से किया निकाह तो परिवार ने कर दिया पिंडदान! By Vijay Srivastava 12/06/2023 0 315 Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक आश्चर्यजनक घटना सामने आई है. जहाँ मुस्लिम युवक से लव मैरिज करने वाली लड़की के घर वालों ने उसका पिंडदान कर दिया है. गौरतलब हो कि अंतिम संस्कार के बाकायदा कार्ड भी छपवाए गए है. वही लड़की की माँ ने अपनी बेटी को लव जिहाद का शिकार बताते हुए उसे अपने लिए मरा घोषित कर दिया है. बता दें की पिंडदान 11 जून दिन रविवार को नर्मदा नदी के तट पर किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के घर वालों ने उसका न सिर्फ पिंडदान करवाया है बल्कि मृत्युभोज का भी आयोजन किया है. मुस्लिम युवक अयाज से शादी कर उजमा फातिमा बनी अनामिका के परिजनों ने कहा, कि उनकी बेटी ने उन्हें समाज में कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं छोड़ा, वहीँ लड़की के भाई ने भी पिंडदान किए जाने की बात कही और कहा कि हमने सोचा था कि कन्यादान करेंगे लेकिन पिंडदान करना पड़ रहा है. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान साधु-साध्वियों के बीच में लड़की के परिजनों ने रोते हुए दुःख को व्यक्त किया जैसे सच में उनकी लड़की की मौत हो चुकी है. Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp Previous articleनकल रोकने के लिए नया मसौदा तैयार, दोषियों को 14 साल की सजा व 25 लाख रुपया जुर्माने का प्रावधानNext articleनौ वर्षों में बेहतर कार्य कर लोगों के जीवन में परिवर्तन लारहे :एमएलसी Vijay Srivastavaविजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381 संबंधित खबर घटना-दुर्घटना जमानिया नगर पालिका कार्यलय में पानी का कनेक्शन काराने गये आवेदक के साथ मारपीट। 21/05/2026 घटना-दुर्घटना ईट भट्टे के पास खेल रहे 6 बच्चें हुए संदिग्ध परिस्थितियों में गायब,स्वजन परेशान 27/04/2025 घटना-दुर्घटना गांव के शिवान में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग 24/04/2025 घटना-दुर्घटना अनियंत्रित कार गिरी गड्ढे में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत 24/04/2025 घटना-दुर्घटना मंदिर में बाइक के क्लच वायर से लटकता मिला युवक का शव मचा हड़कंप, आत्महत्या की आशंका 23/04/2025 घटना-दुर्घटना जमानियां : अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 23/04/2025 Most Popular Recent Comments