जमानिया कोतवाली क्षेत्र के सोनहरिया गांव में गुरुवार की सुबह पुलिस द्वारा 29 पेटी टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया। पुलिस टीम मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सोनहरियां गांव में टेट्रा पैक शराब की तस्करी कराई जा रही है। जिस पर क्षेत्राधिकारी के निर्देशन पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी कर एक अभियुक्त को 29 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि घर के पास खेत में शराब छुपाने का प्रयास किया जा रहा था। अभियुक्त धनंजय राय निवासी सोनहारिया रहने वाला है जिसको गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया है। और पूछताछ कर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

