Friday, July 10, 2026
Homeक्राइम29 पेटी टेट्रा पैक शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार मुकदमा दर्ज कर...

29 पेटी टेट्रा पैक शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के सोनहरिया गांव में गुरुवार की सुबह पुलिस द्वारा 29 पेटी टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया। पुलिस टीम मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की सोनहरियां गांव में टेट्रा पैक शराब की तस्करी कराई जा रही है। जिस पर क्षेत्राधिकारी के निर्देशन पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी कर एक अभियुक्त को 29 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि घर के पास खेत में शराब छुपाने का प्रयास किया जा रहा था। अभियुक्त धनंजय राय निवासी सोनहारिया रहने वाला है जिसको गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया है। और पूछताछ कर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !