Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासड़क हादसे में बुजुर्ग दंपति पति-पत्नी की मौत

सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपति पति-पत्नी की मौत

सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपति पति-पत्नी की मौत

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र में हुसैनपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। मृतक की पहचान आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के जुआ गांव निवासी रमेश चौहान (58) और उनकी पत्नी चंद्रकला देवी के रूप में हुई है। दंपति बहरियाबाद के चिलबिलिया में अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। हुसैनपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूसरी बाइक का चालक कुछ देर रुकने के बाद अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बहरियाबाद थाना प्रभारी तारावती यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने ले जाया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !