शराब के साथ बिहार के दो तस्कर धराए
दिलदारनगर (गाजीपुर) : होली पर्व पर बिहार में शराब लेकर जा रहे दो तस्कर को जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान करहिया व जमानियां स्टेशन से पकड़ा।
जीआरपी चौकी प्रभारी मुन्ना लाल ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन करहिया के प्लेटफार्म नंबर एक से बैग लावारिस हालत में मिला अगल-बगल के बैठे यात्रियों से बैग के संबंध में पूछने पर सभी यात्रियों ने अनभिज्ञता जाहिर किया बैग का कोई भी मालिकाना हक नहीं जताया । बैग को खोलकर देखने पर उसमें 200 एमएल का 40 बोतल अंग्रेजी शराब 8 लीटर पाया गया। लावारिस देसी शराब को दाखिल किया गया।वही जमानियां के प्लेटफार्म नंबर एक पश्चिमी छोर पर बने रेलवे स्टेशन पैनल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति को दो पिटटू बैग के साथ पकड़ा गया। तलाशी ली गई तो कुल 22 बोतल अंग्रेजी शराब मिला।पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम आशुतोष आनंद उर्फ आंसू निवासी आदर्श विहार कॉलोनी रुकनपुरा बेली रोड पटना थाना रूपसपुर बताता।वही दूसरे तस्कर आदित्य तिवारी निवासी वार्ड 3 मोहल्ला लालापुर थाना कुदरा जिला कैमूर बिहार के पास से 8 बोतल शराब मिला। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

