एस.एस देव पब्लिक स्कूल : वार्षिक परीक्षा परिणाम पत्र वितरण कर छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
जमानियां। तहसील क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित एस.एस देव पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। तथा इसके साथ ही साथ विद्यालय में सतत विकास लक्ष्य के मॉडल का भी प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के माध्यम से अभिभावकों का स्वागत किया गया। एस . एस देव पब्लिक स्कूल पूरे जनपद में पहले ऐसा विद्यालय है जो की सतत विकास लक्ष्य को लागू करने तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारत सरकार तथा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा तय किए गए मानकों को पूरा करता है। विद्यालय के 15 वर्ष पूरे होने पर प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा जी ने सत्र 2022, 2023 2024 के हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के टॉपर्स रहे बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप नगद चेक दिया जिसमें विद्यालय के टॉपर बच्चे रहे एवं उनके अभिभावक आदि ने प्रबंधक महोदय के इस कदम कि सराहना की। उक्त अवसर पर प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा ने अपने वक्तव्य दिया जिसमें उन्होंने सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के ध्येय पर कहा कि यह विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लिए गर्व का अवसर है और यह सुनिश्चित भी किया की हर वर्ष 10 एवं 12 के टॉपर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन एवं सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका महोदया सुनीता कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी प्रकार सत्र 2024-25 की समाप्ति हुई। विद्यालय नए सत्र के अभिवादन एवं स्वागत के लिए तैयार हैं। इस अवसर में विद्यालय के सह संयोजक डॉ देवेंद्र वर्मा एवं सह संयोजीका शगुफ्ता रहमान, कृष्णानंद, शशि बाला देवी, पवन कुमार तिवारी, वरुण दुबे, शिवकांत, सानू, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

