Homeघटना-दुर्घटनासड़क दुर्घटना में समाजसेवी व वरिष्ठप त्रकार की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में समाजसेवी व वरिष्ठप त्रकार की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में समाजसेवी व वरिष्ठप त्रकार की दर्दनाक मौत

जखनिया। रविवार की शाम को जखनियां के गौरा खास गांव निवासी समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार शिवलोचन राम (55 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना से हो गयी।
जानकारी के मुताबिक पत्रकार शिव लोचन राम गौरा खास अपने खेत में गेहूं की सिंचाई करने के बाद जखनिया खाद लेने के लिए बाइक से जा रहे थे कि रास्ते में शहाबपुर सोंमर राय गांव निवासी गौरव चौहान पुत्र शिवराम चौहान पीछे बैठा रिश्तेदार सत्यम चौहान के साथ जखनिया से घर के लिए जा रहा था कि रेलवे की आरसीसी सड़क के पास ही आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई टक्कर इतना जबरदस्त थी कि पत्रकार से लोचाराम आरसीसी रोड पर औधें मुंह गिर गए जिससे उनके गर्दन सहित सर में गंभीर चोट लगे थे। जिससे पत्रकार शिव लोचन राम की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर फैल गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों व शुभचिंतकों मे शोक की लहर दौड़ गई। शिवलोचन राम भारत ए टू जेड न्यूज़ के जिला रिपोर्टर व एक समाजसेवी थे। वे हमेशा लोगों के मदद और सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में सबसे छोटे थे, वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments