Friday, July 17, 2026
Homeक्राइममहिला ने व्यक्ति पर उसका खेत हड़पने का लगाया आरोप मुकदमा दर्ज

महिला ने व्यक्ति पर उसका खेत हड़पने का लगाया आरोप मुकदमा दर्ज

जमानियां।: कोतवाली क्षेत्र के नरियाँव गांव की रहने वाली अर्शीदा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने वर्ष 2018 में नारद सिंह यादव से 80,000 रुपये देकर दस बिस्वा खेत रेहन पर लिया था। लेकिन न तो उन्हें खेत दिया जा रहा है और न ही उसकी रकम वापस की जा रही है।
पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने अपनी रकम या खेत वापस करने की बात की, तो आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए साफ इंकार कर दिया और धमकी दी कि न तो पैसा वापस करेंगे और न ही खेत सौंपेंगे। पुलिस से पीड़ित ने मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !