Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमदिव्यांग व्यक्ति पर इट से प्रहार कर किया घायल मुकदमा दर्ज

दिव्यांग व्यक्ति पर इट से प्रहार कर किया घायल मुकदमा दर्ज

जमानियां।थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित महेंद्र प्रसाद तिवारी ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 31 जनवरी की शाम करीब 5 बजे, गांव के ही एक व्यक्ति ने बिना किसी कारण उन्हें गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने ईंट उठाकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई और खून बहने लगा। शोर सुनकर मौके पर कुछ ग्रामीण बचाव के लिए पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी कई बार उन्हें गाली-गलौज कर चुका है। महेंद्र प्रसाद तिवारी, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !