Homeघटना-दुर्घटनागेट टूटकर गिरने से 5 वर्ष मासूम की इलाज के दौरान हुई...

गेट टूटकर गिरने से 5 वर्ष मासूम की इलाज के दौरान हुई मौत

गेट टूटकर गिरने से 5 वर्ष मासूम की इलाज के दौरान हुई मौत

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में कल देर शाम कब्रिस्तान के चहारदिवारी का गेट टुटकर गिरने से चंन्दा (5) बर्ष पुत्री सुरेंद्र बनवासी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि इस घटना में घायल एक अन्य लड़की गुड़िया पुत्री श्यामबहादुर बनवासी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पखनपुरा गांव के बनवासी बस्ती के बच्चे कबि़स्तान के पास खेल रहे थे। इस दौरान देर शाम चहारदीवारी का गेट टुटकर गिर जाने से दो बच्चियां घायल हो गई। घायलावस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मासूम चन्दा की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments