Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरSPEL कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने जानी कानून की बारीकियां

SPEL कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने जानी कानून की बारीकियां

SPEL कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने जानी कानून की बारीकियां

जमानियां। थाने में संचालित कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत पुलिस और समाज के बीच संवाद व विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की देखरेख में किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को सीधे तौर पर सामुदायिक पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं का अनुभव दिया गया। इसमें पुलिसकर्मियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि समुदाय के साथ घनिष्ठ संबंध कैसे बनाए जाएं और उनके मुद्दों को हल करने में सहानुभूति कैसे विकसित की जाए। सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए चार से पांच दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों ने वृद्धाश्रम, अनाथालय, महिला आश्रम, किशोर गृह और नशा उन्मूलन केंद्र का दौरा किया। इन स्थानों पर उन्होंने निवासियों के साथ संवाद किया और उनके जीवन के अनुभवों को समझने का प्रयास किया। यह दौरा उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और उनकी मानवीय संवेदनाओं को प्रबल करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू पीजी कॉलेज के छात्र—छात्राओं ने पुलिसिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पुलिसकर्मियों के जीवन और भर्ती प्रक्रिया पर जानकारी

कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के जीवन की कठिनाइयों, उनके परिवारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों और पुलिस विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले भौतिक संसाधनों तथा आवासीय सुविधाओं पर चर्चा की गई। साथ ही अनुभवी पुलिसकर्मियों ने उपनिरीक्षक और आरक्षी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा कीं। यह कार्यक्रम समाज के साथ पुलिसकर्मियों की बेहतर भागीदारी और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !