Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल,सभासदों को किया अपमानित

नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल,सभासदों को किया अपमानित

नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल,सभासदों को किया अपमानित

 

जमानियां (गाज़ीपुर) नगर पालिका परिषद की बैठक में नपा अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा सभासदों के लिए अपशब्दों का प्रयोग और उनको अपमानित करने का मामला सामने आया है।
बता दे कि नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा सदस्यों को अपशब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। बैठक में सदस्यों द्वारा एजेण्डा के तहत लाइसेंस शुल्क और अन्य विषयों पर विचार करने के लिए प्रस्ताव दिया गया था, जिसे अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने अस्वीकार कर दिया।
सदस्यों का आरोप है कि जब वे बैठक के दौरान रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए सही प्रक्रिया की बात कर रहे थे, तो अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने उन्हें अपशब्दों से अपमानित किया और उनके लेटर पैड को फेंक दिया। इस घटना के बाद, सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया और सभासद नगर पालिका परिसर में नारेबाजी करने लगे। इस घटना के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। सभासदों ने यह भी कहा कि पूर्व की बैठक में किए गए प्रस्तावों में अनियमितताएं थीं, जिन्हें अब सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकरण पर गंभीरता से विचार किया जाए और अधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएं। सदस्यों ने इस घटना के बारे में उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी से न्याय की अपील की है और पुनः बैठक बुलाने की मांग की है ताकि मामले की गंभीरता से जांच की जा सके। इस अवसर पर प्रमोद यादव‚ राकेश कुमार‚ मोहन गुप्ता‚ राहुल वर्मा‚ अंजनी कुमार गुप्ता‚ राधेश्याम राम‚ सुरेन्द्र चौधरी‚ राजाबाबू चौधरी‚ पूनम यादव‚ राकेश कुमार‚ मोहम्मद शमीम‚ आसमा‚ करिम‚ सचिन कुमार वर्मा‚ रोहित शर्मा‚ विकास जायसवाल‚ रफतजहां आदि सभासद मौजूद रहे। तहत लाइसेंस शुल्क और अन्य विषयों पर विचार करने के लिए प्रस्ताव दिया गया था, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता और अधिशासी अधिकारी सन्तोष कुमार द्वारा मनमाने ढंग से अस्वीकार कर दिया।
वही सभासद सदस्यों का आरोप है कि जब वे बैठक के दौरान रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए सही प्रक्रिया की बात कर रहे थे, तो नपा अध्यक्ष द्वारा उनको अपशब्दों से अपमानित किया और उनके लेटर पैड को फेंक दिया गया। इस घटना के बाद, सदस्यों ने तत्काल प्रभाव से बैठक का बहिष्कार किया और सभासद नगर पालिका परिसर में नपा अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। और इस तरह के व्यवहार की निंदा करते हुए घटना के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। सभासदों ने यह भी कहा कि पूर्व की बैठक में किए गए प्रस्तावों में अनियमितताएं थीं, जिन्हें अब सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकरण पर गंभीरता से विचार किया जाए और अधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएं। सदस्यों ने इस घटना के बारे में उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी से नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अपमान जनक व्यवहार के विरूद्ध कार्यवाही सुनिनिश्चित कराने की मांग की है और पुनः बैठक बुलाने की मांग की है ताकि मामले की गंभीरता से जांच की जा सके। इस अवसर पर प्रमोद यादव‚ राकेश कुमार‚ मोहन गुप्ता‚ राहुल वर्मा‚ अंजनी कुमार गुप्ता‚ राधेश्याम राम‚ सुरेन्द्र चौधरी‚ राजाबाबू चौधरी‚ पूनम यादव‚ राकेश कुमार‚ मोहम्मद शमीम‚ आसमा‚ करिम‚ सचिन कुमार वर्मा‚ रोहित शर्मा‚ विकास जायसवाल‚ रफतजहां आदि सभासद मौजूद रहे।

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !