Saturday, July 18, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसावित्री इंटरनेशनल स्कूल बरहपुर में धूमधाम से मनाया गया 25वां वार्षिकोत्सव।

सावित्री इंटरनेशनल स्कूल बरहपुर में धूमधाम से मनाया गया 25वां वार्षिकोत्सव।

सावित्री इंटरनेशनल स्कूल बरहपुर में धूमधाम से मनाया गया 25वां वार्षिकोत्सव।

नंदगंज / गाजीपुर- स्थानीय बाजार स्थित सावित्री इंटरनेशनल स्कूल बरहपुर का 25वां वार्षिकोत्सव रजत जयंती के रुप में शनिवार को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही विद्यालय के संस्थापक स्व० राणा प्रताप सिंह की 23 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
गई।

फोटो परिचय – सावित्री स्कूल के वार्षिकोत्सव में सम्बोधित करते मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के कुछ दृश्य।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं ने लोकगीत, भक्ति गीत, नृत्यगीत और एकांकी की प्रस्तुतियां करके वाहवाही लूटी। छोटे बच्चों द्वारा बसंत गीत, राजस्थानी गीत व भोजपुरी डांस सहित अन्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल , हिन्दू युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा० राकेश राय और वाराणसी मंडल के हिन्दू युवा वाहिनी के प्रभारी अम्बरीष सिंह (भोला) ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने स्व० राणा प्रताप सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्राओं द्वारा राष्ट्रवाद से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर मन हर्षित हो उठा है।बच्चों में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से प्रस्तुत कार्यक्रमों के माध्यम से ही पुष्पित पल्लवित हो सकती है। पर्यावरण पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा ‘गाड़ी वाला आया,घर से कचरा निकाल’ गीत व नृत्य प्रस्तुत करके सभी मन मोह लिया। इसके लिये विद्यालय के सभी स्टाफ बधाई के पात्र है। यह एक अनुशासित व लगनशील शिक्षाप्रद विद्यालय की पहचान है।

विशिष्ट अतिथि अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि विद्यालय की छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एक से बढ़कर एक नृत्य तथा गीत प्रस्तुत करके सभी को भावविभोर कर कर दिया। हिन्दू युवा वाहिनी उप्र के आध्यक्ष डा० राकेश राय ने कहा कि विद्यालय में पठन- पाठन तथा अनुशासन का एक विशेष महत्व होता है। जिसे सावित्री इंटरनेशनल स्कूल ने विगत 25 वर्षों से लगातार बनाये हुए है।

इसके लिये प्रबन्धक संतोष सिंह बधाई के पात्र है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने विद्यालय तक स्व निधि से बनी सीसी रोड का फीता काटकर लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम की संयोजक संतोष कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्या सोनी सिंह तथा पूर्व प्रधानाचार्या प्रतिमा सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।अंत में प्रबन्धक श्रीमती सावित्री सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर बरहपुर ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सब्लू , केदारनाथ सिंह, दुर्गेश सिंह, सत्या यादव, बुलबुल सिंह, राजेश यादव, पूर्व प्रधान अखंड प्रताप, अभिषेक सिंह, कुश सिंह, गीता सिंह तथा कुंती यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सायराना अंदाज में वरिष्ठ शिक्षक लल्लन सिंह ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !