जमानियां (गाजीपुर) : दानापुर मंडल के दरौली स्टेशन पर कार्यरत पटना बिहार के कंकड़बाग अशोक नगर निवासी स्टेशन मास्टर विनय कृष्णा प्रसाद शनिवार को डियूटी के दौरान बेहोश हो गए।कर्मी 108 एम्बुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।जीआरपी शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई।सूचना पाकर मंडल के वेलफेयर इंस्पेक्टर ने पटना आवास पर जाकर आर्थिक सहायता राशि दी।घटना की सूचना पाकर स्वजन भी रवाना हो गए।
स्टेशन मास्टर विनय कृष्णा प्रसाद की डियूटी सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक थी।डियूटी के लिए वह सुबह 10:15 बजे स्टेशन में पहुंचे और कर्मियों से बताया कि मेरी तबीयत खराब लग रही है और अचानक कुर्सी पर बैठे बेहोश हो गए।कर्मचारियों ने तत्काक 108 एम्बुलेंस से पीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।कर्मचारियों ने घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों व स्वजन को दिया।स्टेशन मास्टर विनय कृष्णा प्रसाद चार वर्षो से दरौली में कार्यरत थे।सूचना पाकर आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर व जीआरपी प्रभारी मुन्ना सिंह भी दरौली पहुंच गए।विनय कृष्णा प्रसाद की दो लड़कीं है।एक कोटा तो दूसरी नालंदा में पढ़ती थी।पत्नी परिवार संग पटना में रहती थी।घर के लोग सूचना पाकर गाजीपुर को रवाना हो गए।जीआरपी प्रभारी मुन्ना सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।


