Saturday, July 18, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसवर्ण विकास मंच की बैठक : एजुकेशन कार्ड लागू कराने को लेकर...

सवर्ण विकास मंच की बैठक : एजुकेशन कार्ड लागू कराने को लेकर हुई चर्चा

सवर्ण विकास मंच की बैठक : एजुकेशन कार्ड लागू कराने को लेकर हुई चर्चा

गाजीपुर। सवर्ण विकास मंच यूपी के संगठन मंत्री राजवर्धन सिंह रविवार को गाजियाबाद से गाजीपुर कार्यालय अफीम फैक्ट्री पहुंचे। वह उपस्थित सवर्ण विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि 2029 से पहले देश में पांच लाख का एजुकेशन कार्ड लागू कराकर ही शांत बैठेंगे। जिस दिन देश में एजुकेशन कार्ड लागू होगा, उसी दिन फीस की चिंता गरीबों को नहीं करनी पड़ेगी और देश के टैलेंट का पूरे देश में डंका बजेगा।
गाजियाबाद निवासी राजवर्धन सिंह सवर्ण विकास मंच के संगठन मंत्री हैं। उन्होंने सवर्ण विकास मंच के विचारों से प्रभावित होकर संगठन में शामिल होने का निर्णय लिया था, उन्हें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने यूपी के संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया है। राजवर्धन सिंह का गाजीपुर में पहला दौरा था। इसको लेकर सवर्ण विकास मंच के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी काफी उत्साहित थे। वह करीब साढ़े बारह बजे गाजीपुर के राष्ट्रीय कार्यालय अफीम फैक्ट्री के पास पहुंचे।
इस दौरान उनका स्वागत कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। अपने स्वागत से अभिभूत होकर संगठन मंत्री राजवर्धन सिंह ने कहा कि देश का युवा एजुकेशन कार्ड को लेकर मोदी सरकार से गुहार लगा रहा है। सवर्ण विकास मंच का यह एजुकेशन कार्ड एक दिन देश में बड़ी क्रांति लाएगा। आने वाले देश के सभी चुनाव में पांच लाख के एजुकेशन कार्ड का मुद्दा छाया रहेगा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने सभी पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर सवर्ण विकास मंच देश की तीसरी बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। और देश में शिक्षा की आजादी का नया सबेरा आएगा। गरीबों की वर्षों पुरानी मांग का सपना पूरा होगा। एजुकेशन कार्ड हमारे और आपके घर की जरूरत है। सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के घर की जरूरत है। हम चाहते हैं कि देश एजुकेशन कार्ड के मुद्दे पर एक हो। यह बदले भारत की सबसे बडी जरूरत है।
इस मौके सवर्ण विकास मंच के जिला उपाध्यक्ष वीरेंदर सिंह के स्वागत गीत को सभी ने सराहा। कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने अपने हाथों से यूपी के संगठन मंत्री को मनोयन पत्र भी सौंपा। इस मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, प्रदेश अजय संगठन महामंत्री अनिल शरीवास्तव गुड्ू, प्रदेश सचिव अनिल श्रीवास्तव वेदांती, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिलाध्यक्ष कायस्थ विंग संदीप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अलका अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष वीरेंदर सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विंग आफताब आलम, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक द्धिवेदी, जिला संगठन मंत्री आजाद, नगर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !