ज़मानिया रेलवे स्टेशन के काली माता के मंदिर में चोरों ने की चोरी।
जमानियां -: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित काली माता के मंदिर में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। माता रानी के आभूषण, जिनमें नथिया, मगटिक, हार समेत अन्य कीमती गहने और 10,000 नकद भी चुरा लिए गए।

सूचना मिलने पर स्टेशन चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब मंदिर में चोरी हुई है। इससे पहले भी चोर कई बार यहां हाथ साफ कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। स्थानीय श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी है।
उनका कहना है कि मंदिरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को अधिक सख्ती बरतनी चाहिए। चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा और चोरी का सामान बरामद किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने भी इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

