Tuesday, July 14, 2026
Homeखेल-कूदसन शाइन पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन

सन शाइन पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन

जमानियां (गाजीपुर) :  जनपदीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2024 में चैंपियनशिप ट्राफी विजेता छात्रों को मंगलवार को सन शाइन पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।विजेता छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता में सन शाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 14 स्वर्ण पदक,4 रजत पदक और 13 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया है।
प्रतियोगिता गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित था।जिसमें कबड्डी (ब्वायज) प्रतियोगिता में सनशाइन पब्लिक स्कूल ने फाइनल मुकाबले में सनबीम डालिम्स स्कूल गांधीनगर को हराकर विजेता बना था। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है।यह विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। विजेता छात्र छात्राओं का स्वागत ढोल- ताशा  बजाकर किया गया। इस मौके पर अध्य्क्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह रही।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !