Monday, August 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनापैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप पंचायत पुलिस ने...

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप पंचायत पुलिस ने दौड़ाकर पीटा।

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप पंचायत पुलिस ने दौड़ाकर पीटा।

गाजियाबाद डासना मंदिर जाने से रोका तो नरसिंहानंद के समर्थकों ने एनएच-9 पर की पंचायत।

गाजियाबाद :पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के समर्थकों को पुलिस ने रविवार को डासना में दौड़ाकर पीटा।जानकारी के अनुसार यह लोग डासना के देवी मंदिर में यति के समर्थन में महापंचायत करने जा रहे थे, जबकि पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। डासना मंदिर की ओर जाने वाले हर रास्ते पर तैनात पुलिस ने 70 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार रात से ही पूरे इलाके को छावनी बना दिया था।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आए साधु-संतों को भी मंदिर में नहीं जाने दिया। दोपहर 12 बजे कुछ लोगों ने बैरिकेड गिराकर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ा। इस दौरान कई लोग गिरने से चोटिल हो गए। दोपहर एक बजे लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पहुंचे तो उन्हें भी रोक लिया।

तब विधायक ने समर्थकों समेत मंदिर के पास एनएच-9 पर ही पंचायत की। उन्होंने कहा कि वह सीएम से पुलिस की शिकायत करेंगे। पंचायत में मुख्य रूप से चार अक्तूबर को डासना के देवी मंदिर के बाहर पथराव करने वाले लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग रखी ।

छह राज्यों से पहुंचे लोग तीन बजे तक चली महापंचायत के लिए पश्चिम यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बागपत, शामली के साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से लोग पहुंचे। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से 50 साधु-संत भी पहुंचे गई। चेतावनी दी कि अगर सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !