Monday, August 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाबहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव, युवक की हत्या, विसर्जन...

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव, युवक की हत्या, विसर्जन में शामिल 12 से अधिक लोग घायल।

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव, युवक की हत्या, विसर्जन में शामिल 12 से अधिक लोग घायल।

युवक की मौत के बाद बहराइच मेडिकल कालेज के सामने शव रखकर प्रदर्शन के दौरान रुका जुलूस।

बहराइच :- महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाने को लेकर विवाद हो गया। विरोध में दूसरे समुदाय के युवकों ने छत से पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित हो गई। इसपर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस दौरान दूसरे समुदाय के लोग रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा (24) को घर के अंदर घसीट ले गए और उन्हें गोली मार दी। उन्हें बचाने पहुंचे राजन (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला बढ़ता देख छह थानों की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि बहराइच हिंसा में एक युवक की मौत के बाद कुछ जगहों पर आगजनी हुई है।

हालात पर काबू पाने के लिए एडीजी जोन गोरखपुर के एस प्रताप कुमार और डीआईजी रेंज देवीपाटन अमरेंद्र प्रताप सिंह की मौके पर भेजा गया है। गोंडा और बलरामपुर में छिटपुट घटनाएं हुई थीं, हालांकि दोनों जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है। बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला समेत अन्य आला अधिकारी महराजगंज में कैंप कर रहे हैं। पूरे कस्बे को सील कर दिया गया है।

किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। पूजा समिति के सदस्यों का आरोप है कि मौके पर एसओ मौजूद नहीं थे। पथराव के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुआ तो पुलिस ने विसर्जन में शामिल लोगों पर ही लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल को उठा ले गए।

पहले गाली गलौज और फिर पथरावप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महसी तहसील की प्रतिमा शांतिपूर्वक विसर्जन के लिए जा रही थी। महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर कस्बा निवासी सोनार अब्दुल हमीद अपने बेटे सबल, सरफराज व फहीम के साथ मौके पर पहुंचे और गालीगलौज शुरू कर दी।

प्रतिमा के साथ चल रहे लोगों ने जब इसका विरोध किया तो छतों से पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद विसर्जन रोक समिति सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमीद व उनके साथ मौजूद हजारों की भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरू कर दिया।

गोली मारने से पहले की गई बर्बरता :- विसर्जन
जुलूस में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि भगदड़ के दौरान दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा (24) को घसीटकर घर में ले गए। आरोप है कि वहां उसकी बर्बरता के साथ पिटाई करते हुए पैर के नाखून उखाड़ लिए और उसे गोलियां मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल राजन साहित 12 लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !