65 वर्षीय पूर्व कैप्टन बब्बन राम का नेशनल मास्टर्स चैम्पियनशिप के लिए हुआ चयन।
जमानिया/रेवतीपुर- क्षेत्र अंतर्गत रामपुर उर्फ साधोपुर के रहने वाले सेना के अवकाश प्राप्त सैन्य अधिकारी एवं नेशनल मास्टर्स एथलीट पूर्व कैप्टन बब्बन राम का चयन 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक महाराष्ट्र के नासिक में होने वाले तीसरे नेशनल मास्टर्स चैम्पियनशिप के लिए किया गया है।

जिसमें वह यूपी टीम की ओर से प्रदेश का नेतृत्व करेगें।उनके चयन की जानकारी इलाके सहित,पूर्व एवं वर्तमान सैन्य कर्मियों सहित खेल प्रेमियों को हुई तो सभी में खुशी की लहर दौड पडी, लोगों ने पूर्व कैप्टन बब्बन राम को शुभकामनाएँ दी,और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए लोगों ने उम्मीद जताया कि वह गोल्ड जरूर जीत जिले और प्रदेश का नाम रौशन करेगें।
वहीं नासिक में आयोजित होने वाले तीसरे नैशनल मास्टर्स चैम्पियनशिप के लिए यूपी टीम के लिए चयन किए जाने पर हर्ष जाहिर करते हुए पूर्व सैन्य अधिकारी कैप्टन बब्बन राम ने कहा कि वह इस चैम्पियनशिप में पहली बार तैराकी के तीन विभिन्न वर्गों में भाग लेने के साथ ही लंम्बी कूद,त्रिपल जंम्प और डिस्कस थ्रो में भाग लेगें।
साथ ही उन्होंने कहा कि उनका पूरा जोर गोल्ड मेडल पर रहेगा इसको लेकर वह अभ्यास में जुट गये ह अगर कोई भी काम शुरू करने से पहले लक्ष्य बनाकर उसपर काम किया जाए तो हर सफलता को हासिंल किया जा सकता है।मालूम हो कि पूर्व सैन्य अधिकारी बब्बन राम ने सेना से रिटायर्ड होने के बाद अपने तीन साल के इस खेल कैरियर में अलग अलग वर्गों में अब तक कुल तेरह पदक जीत चुके है।
जिसमें तीन गोल्ड,चार सिल्वर और छह ब्रांज मेडल है। वही उन्होंने सेना से 2009 में तीस साल नौकरी करने के बाद रिटायर हुए थे,जिसके बाद अओने दोस्तों से प्रेरित होकर उन्होंने 2021 से 65 प्लस आयु वर्ग के मास्टर्स एथलेटिक में खेलना शुरू किया था, मालूम हो कि वह वर्ष 1979 में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।

