Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया नगर में स्वच्छता ही सेवा पखवारा अभियान के तहत नगर में...

ज़मानिया नगर में स्वच्छता ही सेवा पखवारा अभियान के तहत नगर में की गई साफ़-सफाई।

ज़मानिया नगर में स्वच्छता ही सेवा पखवारा अभियान के तहत नगर में की गई साफ़-सफाई।

जमानियां -:  नगर में शासन के निर्देश पर गुरूवार को आदर्श नगरपालिका परिषद नगर क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवारा का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने किया गया। इस दौरान कस्बा स्थित विभिन्न स्थानों पर झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।यह अभियान के तहत यह दो अक्टूबर तक चलाया जाना प्रस्तावित है यह स्वच्छता अभियान एसडीएम अभिषेक कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रम रामलीला मैदान,तहसील परिसर,पिंक बूथ और शिलाफलकम आदि जगहों पर झाडू लगाकर साफ सफाई कर चलाया गया।

इस दौरान एसडीएम ने स्वच्छता पखवारा को लेकर लोगों को शपथ भी दिलाई, और संकल्प दिलाया कि दूसरें लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाएगा,
उपजिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है,कहा कि जीवन में स्वच्छता के महत्व को गंम्भीरता दिया जाना आवश्यक है।

वहीं नगर पालिका नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जीवन में हम स्वच्छता के जरिए ही समाज को बीमारियों से मुक्त रख सकते है,कहा कि शुरू किए गये इस स्वच्छता पखवारा के प्रति सबको गंम्भीरता से लेना होगा हर व्यक्ति को नगर में स्वच्छता को लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा और स्वच्छता को अभियान को सफल बनाना होगा, तभी इस महत्वपूर्ण मिशन को अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग है जिसमें स्वच्छता बनाए रखने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई तरह की प्रथाएँ शामिल हैं। इसमें हानिकारक कीटाणुओं, बैक्टीरिया और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हमारे शरीर,आस-पास और दैनिक आदतों का ध्यान रखना शामिल है।

इस अवसर अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार,संजीत यादव, सभासद ऐनाम, उद्धव पाण्डेय,सत्यवीर, राजेश गुप्ता,रत्नेश,दानिश,सफाई नायक रमेश राम,तारकेश्वर वर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !