Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरस्वच्छता पखवरा दिवस पर बाढ से प्रभावित लोगों को प्रदान की गयी...

स्वच्छता पखवरा दिवस पर बाढ से प्रभावित लोगों को प्रदान की गयी राहत सामाग्री।

स्वच्छता पखवरा दिवस पर बाढ से प्रभावित लोगों को प्रदान की गयी राहत सामाग्री।

जमानिया :- रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विद्यापीठ इंटरकालेज में आज गुरूवार को‌ बाढ से प्रभावित लोगों को जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांम्प एवं पजिंयन मंत्री रविद्र जायसवाल द्वारा हसनपुरा, नसीरपुर, रेवतीपुर, परमानंद पुर,दुल्लहपुर, साधोपुर ,अठहठा,बीए ऊपुर बाढ से प्रवाहित गाँव के 35 लोगों को राहत सामाग्री का विवरण किया।इस दौरान उन्होंने रामलीला मैदान में स्वच्छता पखवरा के तहत झाडू लगा सफाई अभियान में जुटे रहे।इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाढ से प्रवाहित सभी लोगों को राहत सामाग्री बांटी जाएगी, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर व्यक्ति के सेवा के प्रति संकल्पित है,सीएम,पीएम आवास लाभार्थी को‌ दिया जा रहा है।

कहा कि‌ बाढ को देखते हुए सभी अधिकारियों को राहत व बचाव के लिए लगा दिया गया है,सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति सरकार की योजना से वंचित न रह जाए इसके लिए सभी अधिकारियों, विभागों को निर्देशित किया गया है,

इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, एसपी सीटी ज्ञानेंद्र कुमार,एडीएम, सीडीओ संतोष कुमार, एसडीएम संजय यादव, डीपीआरओ अंशुल मौर्य, वीडियो कौस्तुभ पाठक, पूर्व प्रमुख मुकेश राय, दीनबंधु, जयशंकर राय, संतोष कनौजिया, डॉ अमर कुमार, डॉ मनीष कुमार,एडीओ पंचायत शशिप्रकाश राय,विनित राय,दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !