साप काटने के कारण महिला की ईलाज के दौरान हुई मौत ।
गाज़ीपुर- सुहवल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवल गावं में बीते शुक्रवार की देर रात को एक जहरीले सर्प के दंश से अचेत बृद्ध महिला देवंती देवी उम्र करीब 70 का अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

घटना के बाद परिजन महिला के शव को लेकर घर चले आए, शव घर पहुंचते ही परिजन रोने विलखने लगे,जबकि गाँव में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है,घटना की सूचना परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेंज दिया।
मृत महिला के पति मोहन गुप्ता ने बताया कि वह गाँव पर ही सडक किनारे झोपड़ी में चाय- समोसे की दुकान चला परिवार का जीविकोपार्जन किसी तरह चलाता है,बताया कि वह दुकान पर ही था कि घर से सूचना मिली कि उसकी पत्नी को सर्प ने डंस लिया है। पति ने बताया कि इसके बाद वह आननफानन में दुकान बंद कर घर पहुंचा देखा कि उसकी पत्नी अचेत पडी हुई है,बताया कि उसे तुरंत वाहन से गाजीपुर अस्पताल ले जाया गया,जहाँ इलाज के दौरान उसकी पत्नी ने दम तोड दिया।
जिसके बाद पत्नी के शव को लेकर सभी घर चले आए और थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
वहीं इस घटना के बाद ग्रामीण और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मृतक के पैतृक आवास पहुंच,पिडित परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे।पति मोहन गुप्ता ने पत्नी की मौत पर विलखते बताया कि उसे तीन पुत्र और इतने ही पुत्रियां है,सभी शादी हो चुकी है।
बताया कि उसके पुत्र दुकान चलाने में उसका सहयोग करते है,उन्होंने बताया कि किसी तरह वह दुकान चला अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलाता है। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सर्प दंश से मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेंज दिया गया है।

