Sunday, August 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदेवी प्रसाद बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

देवी प्रसाद बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

देवी प्रसाद बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

गाजीपुर :- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन एवं प्रांतीय बैठक में देवी प्रसाद गुप्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।लखनऊ स्थित दिलीप होटल में आयोजित एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रांतीय समिति एवं प्रदेश भर के मंडलाध्यक्षों, जिलाध्यक्षों के बैठक में चित्रकूट निवासी देवी प्रसाद गुप्त को करतल ध्वनि से राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

प्रदेशभर ग्रामीण पत्रकारिता से जुड़े सैकड़ो पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच बड़ी ही सार्थक बैठक, संगठनात्मक परिचर्चा और प्रस्तावों पर विचार विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति के चुनाव के लिए विंध्याचल में एक सम्मेलन आहूत की गई है।

लखनऊ कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे वाराणसी मंडल के अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को माल्यार्पण कर बधाई दिए। मंडलाध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह ने कहा कि हरदौल वाणी के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार देवी प्रसाद बौद्धिक एवं संगठन शक्ति के समृद्ध व्यक्ति है।

जिनके नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन भारत अपने राष्ट्रीय विस्तार एवं गौरव को उत्तरोत्तर वृद्धि करेगी। प्रांतीय समिति के कामेश्वर नाथ राय, गाजीपुर जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय, चंदौली जिलाध्यक्ष आनंद सिंह एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी सम्मेलन में मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !