Tuesday, July 14, 2026
Homeदेश/विदेशदेश जलाने वाले बयान पर ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत... सीएम बोलीं-डॉक्टरों...

देश जलाने वाले बयान पर ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत… सीएम बोलीं-डॉक्टरों को मैने नही धमकाया नही।

देश जलाने वाले बयान पर ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत…

सीएम बोलीं-डॉक्टरों को मैने नही धमकाया।

कोलकाता -: जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में भाजपा के बंगाल बंद पर विवादित बयान देकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नई मुसीबत में घिर गई हैं। उनके असम, पूर्वोत्तर, यूपी समेत कई राज्यों के जलने संबंधी बयान के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें ममता बनर्जी के बयान को भड़काऊ बताया गया है।दरअसल, ममता ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी पार्टी के जरिये बंगाल में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, अगर आप बंगाल को जलाएंगे, तो असम, उत्तर-पूर्व, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे।

इस बीच, प्रदर्शनकारी -हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ अपने बयान पर विवाद बढ़ने पर सीएम ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, मैंने मेडिकल छात्रों या उनके आंदोलन के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। न ही मैंने उन्हें धमकाया है। ममता ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर कहा कि मैंने तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के कार्यक्रम के दौरान भाषण दिया था। उसे लेकर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में जानबूझकर झूठा अभियान चलाया जा रहा है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, मैं पूरी तरह मेडि छात्रों के आंदोलन का समर्थन करती हूं। में ने उन्हें धमकाया नहीं है, पर कुछ लोग यह आरोप लगा रहे हैं, जो गलत है। मैंने भाजपा के खिलाफ बात की थी, क्योंकि केंद्र के समर्थन से वह बंगाल में अराजकता फैलाने में जुटी है। वे कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। मैंनेउ नके खिलाफ आवाज उठाई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !