जिला पंचायत सदस्य के महज़ 6 फिट की ऊँचाई पर लगे एल०टी० विधुत की तार हटाने को लेकर सौपा पत्रक।
जमानियाँ – जिला पंचायत सदस्य द्वितीय ने सोमवार को अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड- को एल०टी० लाईन विधुत तार को ऊपर करने के सम्बंध में पत्रक सौंपा।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा खलीलनचक एवं भुवलचक प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल के समीप ढ़ढनी-चवरी मार्ग पर महज़ 6 फिट की ऊँचाई पर लगे एल०टी० विधुत की तार कभी भी हो सकती है किसी की मौत हो सकती है।
जिसको लेकर ज़िला पंचायत सदस्य द्वितीय बसन्त यादव ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड- जमानियाँ कार्यालय में एल०टी० लाईन की तार को ऊपर करने के सम्बंध में सादर अवगत कराया गया
साथ ही बताया कि क्षेत्र के ढढ़नी – चवरी मार्ग में एल० टी० लाईन मात्र 6 फीट नीचे एवं तार ढीला है। विगत 5 वर्षो से यह मामला सम्बन्धित जे०ई०, उपखण्ड अधिकारी के संज्ञान में डाला गया है लेकिन आज तक यह समस्या दूर नहीं हो पाई है। आपसे सादर अनुरोध है कि तार को यथासीर्घ ऊंचा एवं सही करने का कष्ट करें ताकि अप्रिय दुर्घटना से, बचा जा सके।

