Tuesday, July 14, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाबहन को परीक्षा दिलाकर वापस घर लौट रहे 18 वर्षीय घायल युवक...

बहन को परीक्षा दिलाकर वापस घर लौट रहे 18 वर्षीय घायल युवक की मौत।

बहन को परीक्षा दिलाकर वापस घर लौट रहे 18 वर्षीय घायल युवक की मौत।

जमानियां-  बहन को बी०ए० तृतीय वर्ष की परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे 18 वर्षीय घायल युवक की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

फ़ोटो – मृतक  सुकेश यादव।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर निवासी सुकेश यादव उम्र लगभग 18 वर्ष जो ब्लासम एकेडमी जीवपुर में 12वीं का छात्र था बुधवार को अपनी बड़ी बहन माया यादव को जमानिया महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा दिलाकर मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा था कि जगदीशपुर गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर गिर गया।

जिससे उसके सिर में गंभीररूप से घायल हो गया आनन फानन में उसे एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया ले जाया गया हालत गंभीर होने पर तुरन्त वहा से जिला चिकित्सालय गाजीपुर रेफर किया गया वहा से भी तुरन्त ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर किया गया वहीं रविवार की रात्रि में ईलाज के दौरान मौत मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद अन्तिम संस्कार सोमवार को रघुनाथपुर घाट पर किया गया

मृतक माता पिता का इकलौता चिराग था पिता रामदुलार यादव केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में गुजरात में तैनात हैं बहन माया का भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है इस घटना पर जिला पंचायत सदस्य बसन्त यादव ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !