Tuesday, July 14, 2026
Homeदेश/विदेशएमपी-एमएलए कोर्ट ने मांगी मुख्तार अंसारी के सेहत की रिपोर्ट।

एमपी-एमएलए कोर्ट ने मांगी मुख्तार अंसारी के सेहत की रिपोर्ट।

एमपी-एमएलए कोर्ट ने मांगी मुख्तार अंसारी के सेहत की रिपोर्ट।

बांदा- मुख्तार अंसारी की सेहत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एमपीएमएलए कोर्ट ने उसकी सेहत को लेकर जानकारी तलब की है। जेल अधीक्षक से दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।इसका आदेश लेकर बुधवार को जिला न्यायालय का एक मांगी मुख्तार की सेहत की रिपोर्ट कर्मचारी मंडल कारागार पहुंचा। उन्होंने जेल अधीक्षक को कोर्ट के आदेश की कॉपी दी। मंगलवार की सुबह अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ने पर उसे मंडल कारागार से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।

उसे पेट में दर्द और कब्ज की शिकायत थी। मंगलवार शाम ही मुख्तार को वापस कारागार भेज दिया  गया था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास कारागार पहुंचे पेशकार मनोज द्विवेदी ने जेल अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें कोर्ट के आदेश की जानकारी दी।

इसमें पूछा गया है कि कब से की मुख्तार तबीयत बिगड़ी, उसने उस दिन क्या क्या खाया था और अब उसकी सेहत कैसी है, आदि की पूरी रिपोर्ट 29 प्रस्तुत की मार्च तक न्यायालय में जाए।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !