Thursday, September 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपीएम आवास लाभार्थियों से हो रहे वसूली के खेल में पी.डी ने...

पीएम आवास लाभार्थियों से हो रहे वसूली के खेल में पी.डी ने दिया जांच का आदेश

गाजीपुर। मनिहारी विकास खंड अंतर्गत सौरी ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाभार्थियों से धन वसूली के मामले में पैसों की वसूली की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की माने तो ग्राम प्रधान अंबिका राम लाभार्थियों से 10-15 हजार रुपए की वसूली कर रहे है।
इस योजना में कुछ आवास लाभार्थियो की मजदूरी का किश्त भी अभी पूरा नहीं चुकाया जा चुका है।

इस संबंध में जब ग्राम प्रधान अंबिका राम से बात किया गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है जो विपक्षी है वहीं कर रहे हैं।
एक तरफ प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नियमों को ताख पर रखकर एक बहुचर्चित योजना में धांधली का काम सौरी ग्राम पंचायत में किया जा रहा है।
बता दें कि आए दिन जनपद में लगातार ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूली होती नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी इस पर चुप्पी साधे बैठे हैं। गरीब तबके के लोगों का आवास के नाम पर शोषण होता है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की कानो तक जू नहीं रेंगती है। वही जिला परियोजना निदेशक गाजीपुर राजेश यादव ने बताया कि मजदूरी नहीं मिलना समस्या है ,जब लोग आवास का पूरा पैसा पा जाते हैं तब बताते हैं । जनता खुद भ्रष्टाचार को संरक्षण देती है। अगर रिश्वत देते समय बता दें तो एंटी-करप्शन वालो से पकड़वा दूंगा। इस मामले में बीडीओ मनिहारी को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित कर दिया है ।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !