Thursday, September 3, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाबोलेरो की टक्कर से बाईक सवार की दर्दनाक मौत

बोलेरो की टक्कर से बाईक सवार की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चहारन चट्टी तिराहे के पास अज्ञात चार पहिया वाहन बोलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक खिजिरपुर निवासी विकास राम (19) पुत्र सुभाष राम करीब ग्यारह बजे चोचकपुर से आ रहा था तभी चहारन चट्टी सरकारी देशी शराब की दुकान के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दि जिससे बाईक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य साथी घायल हो गया।
मृतक विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था । दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट गया। मृतक के भाई शैलेश व कैलेंश के आंखों की आंसू रूकने का नाम ही नहीं ले रही है।
परिजनों का रो – रोककर हुआ बुरा हाल वही घायल युवक की भी हास्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है- रामसजन नागर,एसएचओ करंडा

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !