Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

जमानिया। पशुपालन विभाग कि ओर से क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालकों काे पशुओं में होने वाली विभिन्न प्रकार के बीमारियो के बारे में विस्तार से बताया गया तथा 305 पशुओं का इलाज किया गया।

 

वही पशुओं के संक्रामक रोगों जैसे कि लंपी, एफएमडी, पीपीआर, एचएस आदि का इलाज करते हुए पशुपालकों को इससे बचाव का उपाय के बारे में भी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सर्वेश कुमार द्वारा विस्तार से बताया और कहा गया कि विभाग की ओर से पशुपालकों के लिए 1962, मोबाइल वेटनरी यूनिट, सेक्स्ड सीमेन, पशु बीमा, बकरी पालन, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना आदि चलाई जा रही है।

 

जिसका लाभ पशुपालक उठा सकते हैं। उन्होंने इसके साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सर्वेश कुमार ने की। इस मौके पर फार्मासिस्ट बृजेश कुमार जासवाल‚ हिमांशु‚ संजीव सिंह‚ यशवंत सिंंह‚ भोला‚ रविन्द्र यादव‚ राजा यादव‚ सौधान‚ रिख्खन‚ विशाल कुमार‚ विकास कुमार‚ पप्पू‚ राकेश‚ सत्येन्द्र कुमार आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !