Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरतहसीलदार ने गरीब असहयों को बाटे कंबल

तहसीलदार ने गरीब असहयों को बाटे कंबल

जमानिया। तहसील में बुधवार को तहसीलदार ने करीब 35 जरूरतमंदों‚ गरीब‚ असहायों आदि को कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 


वही तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ठंड का प्रकोप प्रति दिन बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए सड़क किनारे झाेपडियों सहित विकलांग आदि जरूरतमंदों को लगातार क्षेत्र में लेखपालों कि सहायता से ठंड से बचाने हेतु कंबल का वितरण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जो भी जरूरतमंद तहसील में आ रहें है उसे भी कंबल दिया जा रहा है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि आस पास मौजूद गरीब असहायों पर नजर रखें और जहां प्रशासन की जरूरत हो तत्काल सूचित करें ताकि समय रहते असहायों कि मदद की जा सके। इस अवसर पर राहुल कुमार‚ उदय कुमार‚ कबूतरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !