Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहेडिंग - गंगा किन्नर पर तमंचा से जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार।

हेडिंग – गंगा किन्नर पर तमंचा से जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार।

गंगा किन्नर पर तमंचा से जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार।

नंदगंज- पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के पर्यवेक्षण में नायब दरोगा अनिल कुमार मिश्रा अपने हमराहों के साथ मंगलवार को क्षेत्र में मामूर थे।तभी मुखबीर की सूचना पर गंगा किन्नर को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाला अभियुक्त सत्यम कुमार पुत्र मुन्ना राम 20वर्ष निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज को 01 अदद देशी तमंचा .32 बोर और एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ रामपुर बंतरा हाइवे पर बलवन्त गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विगत 09 जनवरी को बरहपुर हरिजन बस्ती के समीप बरहपुर गांव निवासी गंगा किन्नर पर जानलेवा हमले करने वाला सत्यम कुमार पुत्र मुन्ना राम निवासी ग्राम सिहोरी जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 07/2024 धारा 307 में अभियोग पंजीकृत हुआ था।

मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज तमंचा 32बोर तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर का.बरामद हुआ है। उसे सम्बन्धित धारा 307 व 25 आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही पूर्ण करके न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सत्यम कुमार का गंगा किन्नर से दो बार सीटी बजाकर बोली बोलने को लेकर गाली-गलौज तथा इसी बात को लेकर गंगा किन्नर के छोटे भाई द्वारा उसकी पिटाई करने से खुन्नस खायें सत्यम ने घटना वाले दिन देशी तमंचा से किन्नर पर जानलेवा हमला किया था।

वैसे गंगा किन्नर ने थाना में दी गयी तहरीर में बिट्टू किन्नर तथा उसके एक साथी पर हमला करने की आशंका व्यक्त किया था। लेकिन पुलिस द्वारा घटना की छानबीन में सत्यम कुमार का नाम सामने आया। किन्नर पर गोली चलने की घटना पुलिस के लिये सिरदर्द बनी हुई थी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !