Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरस्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्राओ को मिला स्मार्ट फोन

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्राओ को मिला स्मार्ट फोन

जमानिया। क्षेत्र के बरूईन मोड़ के पास स्थित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र पर मंगलवार को मोबाइल वितरण किया गया। मोबाइल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

 


वही जमानिया तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मोबाइल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे करीब 194 छात्राओं को मोबाइल का वितरण किया गया। मोबाइल देने से पूर्व छात्राओं से हाई स्कूल का अंक पत्र, फोटो और कौशल विकास मिशन का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लिया जा रहा है।

जिसके बाद छात्राओं को वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अनूप सिंह, सेंटर मेनेजर योगेंद्र खरवार, ट्रेनर अभय कुमार, प्रियंका वर्मा, सुप्रिया वर्मा, अनीश मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !