Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसत्यम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

जमानिया। मोहल्ला लोदीपुर स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में क्रिसमस का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लाह से मनाया गया। वही बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रोग्राम का प्रदर्शन किया जिसमें लोगों को यह संदेश दिया कि वह अपनी सोच को बदलें तभी दुनिया बदलेगी।

तथा जिंगल बेल के म्यूजिक पर क्लास नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। उसी कड़ी में कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों ने भी शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया। कक्षा नर्सरी से कक्षा 9 के बच्चों ने भी भाग लिया। वही बच्चो ने क्रिसमस हार्ट ,क्रिसमस ट्री, स्नोमैन ,सांता क्लॉस बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य ने बताया कि खेलकूद और प्रतियोगिता से बच्चों मानसिक विकास होता है। उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना कि।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !