Wednesday, September 9, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसनशाइन पब्लिक स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सनशाइन पब्लिक स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जमानियां। स्थानीय क्षेत्र स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में शनिवार को वीनस हाउस, मार्स हाउस, मर्करी हाउस और ज्यूपीटर हाउस के बीच इंटर हाउस सोलो डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। तथा इंटर हाउस एकल नृत्य प्रतियोगिता सब जूनियर वर्ग के लिए प्राप नृत्य जूनियर वर्ग के लिए भांगड़ा नृत्य और वरिष्ठ वर्ग के लिए शास्त्रीय नृत्य जैसी थीम पर आधारित रहा।

इस प्रतियोगिता में प्रत्येक हाउस के प्रतिनिधि विद्यार्थियों ने भाग लिया। वही एकल नृत्य प्रतियोगिता शुरू करने से पहले सांता क्लाज ने छोटे बच्चों को टाफी और चाकलेट का वितरण किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने क्रिसमस उत्सव के लिए क्रिसमस ट्री और झोपड़ी तैयार की और क्रिसमस उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह, एचओडी प्राइमरी विंग श्रीमती पूजा सिंह मौजूद रही। उक्त मौके पर सब जूनियर केटेगरी में चैतन्या सिंह, वीनस हाउस को प्रथम स्थान मिला। विधि बिंद्रा ज्यूपिटर हाउस को द्वितीय तथा काशिफा खातून को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह अन्य को भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाकर खुश नजर आए। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में बलवंत सिंह, पूनम सिंह, ज्योति गुप्ता रहे। तथा इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री विजय सिंह, जय प्रकाश सिंह, कामरान खान, सदरे आलम अंसारी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !