Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरऔचक निरीक्षण:थानाध्यक्ष ने लिया बैंकों व पेट्रोल पंपों के सुरक्षा का जायजा,...

औचक निरीक्षण:थानाध्यक्ष ने लिया बैंकों व पेट्रोल पंपों के सुरक्षा का जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमानिया। कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न बैंकों‚ एटीएम सहित पैट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें बैंक और एटीएम के आसपास मिले संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर वहां मौजूद लोगों को सुरक्षा के प्रति सचेत रहने के लिए अवगत कराया गया।

वही प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने भारतीय स्टेट बैंक‚ यूनियन बैंक‚ इंडियन ओवरसीज बैंक सहित बैंकों के एटीएम आदि पर मौजूद ग्राहकों की आईडी और पासबुक की जांच कर सावधानी बरतने और संदिग्ध व्यक्तियों के दिखाई देने पर पुलिस को तत्काल सूचित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से ही घटनाएं होती हैं। इसलिए किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इस दौरान बैंक के बाहर‚ सड़क पटरी आदि स्थानों पर खड़े वाहनों की लॉक की जांच की। उन्होंने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरा देखा और रिकार्डिंग आदि के बारे में जानकारी ली।

जिसके बाद पुलिस बल के साथ वे भैदपुर गांव स्थित भारत पेट्रोलियम के पैट्रोल पंप और नायरा पैट्रोल पंप पर पहुचें जहां उन्होंने सीसीटीवी की जांच की और कहा कि बीना हैल्मेट के दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पेट्रोल पंप के संचालकों को आग से बचाव को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम करने का दिशा निर्देश दिया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !