Monday, August 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनावाहन चेकिंग के दौरान 4 किग्रा नाजायज गाजा व एक नाजायज मोटरसाइकिल...

वाहन चेकिंग के दौरान 4 किग्रा नाजायज गाजा व एक नाजायज मोटरसाइकिल संग गिरफ्तार दी गिरफ्तार।

वाहन चेकिंग के दौरान 4 किग्रा नाजायज गाजा व एक नाजायज मोटरसाइकिल संग गिरफ्तार दी गिरफ्तार।

नंदगंज- स्थानीय थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव के पास बुधवार को  पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियो को 4 किग्रा नाजायज गाजा व एक नाजायज मोटरसाइकिल संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकरी के अनुसार  सिहोरी पुलिया के समीप उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा हमराह उप निरीक्षक जयप्रकाश सिंह को मुखबिर के सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया जहाँ पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम रोहन यादव निवासी सरैया थाना करंडा व पुनीत यादव निवासी ईशोपुर (मनीपुरा) थाना नंदगंज के रूप में हुई ।पुलिस ने संबंधित मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

वही इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया रोहन यादव अपराधिक रिकार्ड नंदगंज थाने में चार व सैदपुर में एक और पुनीत यादव का अपराधिक रिकार्ड नंदगंज थाने में तीन व पास्को एक्ट सहित करंडा थाने में एक मुकदमा दर्ज है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !